महिला परिषद श्याम नगर चौकड़ी से मंजू खटोड़ विजयी घोषित

Spread the love

सिटी रिपोर्ट, श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर के त्रैवार्षिक चुनाव सत्र 2025–2028 के अंतर्गत आयोजित हुए चुनाव में महिला परिषद् श्याम नगर चौकड़ी सीट से टीम “रघुकुल” की उम्मीदवार मंजू खटोड़ ने विजय प्राप्त की। मतगणना के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया।

मंजू खटोड़ की यह सफलता समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। वे अपने कुशल व्यवहार, समाजसेवी सोच और सक्रिय कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं।

विशेष उल्लेखनीय है कि मंजू खटोड़ प्रसिद्ध चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता (खटोड़) की धर्मपत्नी हैं। उनका यह चुनावी योगदान न केवल महिला सशक्तिकरण को बल देता है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक प्रेरक कदम भी सिद्ध होगा।
नवनिर्वाचित प्रतिनिधि को समाजजनों, शुभचिंतकों और सहयोगियों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *