दशहरे पर चित्रकूट स्टेडियम में होगी संगीतमय रामायण

Spread the love

जयपुर 25 सितम्बर। जयपुर के बड़े दशहरा मेलों में इस बार चित्रकूट स्टेडियम में मनाया जा रहा दशहरा महामेला भी शामिल हो गया है ! इस मेले का आयोजन निराश्रित और परित्यक्त बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने करने वाली सुरमन संस्थान द्वारा किया जा रहा है।

जयपुर के अन्य दशहरा मेलों से अलग इस मेले का मुख्य आकर्षण संगीतमय रामायण की प्रस्तुति होगी। जिसे सुरमन संस्थान में रहने वाले बालक बालिकाएं प्रस्तुत करेंगे। सुरमन संस्थान दस साल बाद फिर से यह आयोजन कर रहा है।

सुरमन संस्थान की संस्थापक सचिव मनन चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार मेरठ से आए कलाकार सौ फुट ऊँचे रावण मेघनाद और कुंभकर्ण का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा रंगीन आतिशबाजी भी इस मेले को सबसे अलग बनाएगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के झूले, गेमिंग जोन और खाने पीने की दुकानें भी आकर्षण का केन्द्र होंगी।

उन्होंने बताया कि सुरमन संस्थान यह आयोजन जनसहयोग से कर रहा है। इस मेले का उद्देश्य इन बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने और समाज को निराश्रित व परित्यक्त बच्चों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *