सऊदी अरब में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

राजस्थान फ़ाउंडेशन, सऊदी अरब ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन बड़े…

‘हर काम देश के नाम’

79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मेजर जनरल रोहित मेहरोत्रा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 61 सब…

SPECTACULAR PERFORMANCE BY NCC BAND & MARCHING CONTINGENTS DURING 79TH INDEPENDENCE DAY CELEBRATION-2025

On the Eve of 79 th Independence Day, a Musical band display was organised at Albert…

फैशन फैक्ट्री की “नो कंडीशन्स सेल”, बड़े ब्रांडों पर मिलेगी 50% की छूट

मुंबई, 12 अगस्त 2025: फ़ैशन के दीवानों के लिए खुशखबरी। रिलायंस रिटेल का फैशन फैक्ट्री ‘नो…

HAR KAAM DESH KE NAAM

SAPTA SHAKTI COMMAND COLLABORATES WITH CBRI ROORKEE FOR QUALITY CONSTRUCTION ENHANCEMENT IN INFRA DEVELOPMENT  A technical…

जियो-फाइनेंस एप पर सिर्फ 24 रु में होगी टैक्स फाइलिंग

मुंबई, 11 अगस्त, 2025: भारत में करदाताओं के लिए टैक्स फाइलिंग और वित्तीय प्लानिंग अब बेहद…

महिला परिषद श्याम नगर चौकड़ी से मंजू खटोड़ विजयी घोषित

सिटी रिपोर्ट, श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर के त्रैवार्षिक चुनाव सत्र 2025–2028 के अंतर्गत आयोजित हुए चुनाव…

रिलायंस जियो ने माउंट आबू में ‘ट्रू 5जी’और ‘जियो एयर फाइबर’ सेवाओं की शुरुआत की

माउंट आबू (सिरोही), 30 जुलाई 2025: रिलायंस जियो, विश्व का सबसे बड़ा निजी मोबाइल डेटा नेटवर्क,…

‘समन्वय’: मिलिट्री – सिविलफ्यूज़न

सप्त शक्ति कमान ने बीएसएफ अधिकारियों और भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया  विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी हित धारकों का समग्र राष्ट्र दृष्टिकोण अति आवश्यक है। भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल एवं नागरिक प्रशासन के बीच आपसी तालमेल को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय सेना ने‘समन्वय’नामक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में सैन्य-नागरिक तालमेल से राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान देने वाले प्रमुख सीमा सुरक्षा बल कार्मिकों एवं भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।      बीकानेर सैन्य स्टेशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, सीमा सुरक्षा बल के जवान, प्रतिष्ठित नागरिक प्रशासक और भारतीय सेना के पूर्व सैनिक उपस्थित थे। ‘समन्वय‘, जिसका अर्थ है तालमेल और सद्भाव, सहयोग और आपसी सम्मान की भावना का सटीक प्रतीक है जो की सैन्य-नागरिक एकीकरण को मजबूत करता है और यह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्पष्ट रूप से देखा गया था।      समारोह को संबोधित करते हुए, आर्मी कमांडर ने सिविल पदाधिकारी, सीमा सुरक्षा बल के जवानों को और सेना के दिग्गजों के अमूल्य योगदान के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और उन्होंने विश्वास, सहयोग और साझा उत्तरदायित्वों पर आधारित मजबूत सैन्य-नागरिक संबंधों को पोषित करने की सेना की प्रतिबद्धता दोहराई। आज केतीव्र प्रतिस्पर्धा वाले क्षेत्रीय और वैश्विक परिवेश में, जहाँ भारत के आर्थिक उत्थान पर सभी की गहरी नज़र है, यह आवश्यक है कि सैन्य, अर्धसैनिक और नागरिक प्राधिकारियों सहित सभी हितधारक निकट समन्वय और सहयोग से कार्य करें। आर्मी कमांडर ने उपस्थित लोगों से विकसित भारत-2047 को एक वास्तविकता और शानदार सफलता बनाने के लिए समग्र राष्ट्र दृष्टिकोण से कार्य करने का आह्वान किया।      बीकानेर में चल रही विकास पहलों का विशेष उल्लेख किया गया, जहाँ भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल और संपूर्ण नागरिक प्रशासन के समन्वित प्रयासों को सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में निर्देशित करने की आवश्यकता है, जिससे बीकानेर एक क्षेत्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में उभर सके।      ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राष्ट्र के लिए निःस्वार्थ सेवा व योगदान हेतु सीमा सुरक्षा बल अधिकारियों एवं सेना के वीर पूर्वसैनिकों को सम्मानित किया गया।‘समन्वय’भारतीय सेना की उस स्थायी भावना का प्रतीक है जो नागरिक सहयोगियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर राष्ट्र की रक्षा एवं‘राष्ट्र के लिए साथ मिलकर’कार्य करने के संकल्प को दर्शाता है।

राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को मिला भामाशाह सम्मान

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज कि प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा जयपुर में संचालित ‘राधा गोविन्द…