भारत–यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजेय वॉरियर-25’ का राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में समापन

Spread the love

Jaipur, Sunday, 30 Nov 2025

राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित भारत–यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजेय वॉरियर-25’ 30 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र द्वारा परिभाषित अर्ध-शहरी परिदृश्यों में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर केंद्रित रहा तथा पंद्रह दिनों तक चला।

अभ्यास के आठवें संस्करण में भारत और यूनाइटेड किंगडम की सेनाओं के कुल 240 चयनित सैनिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट और यूके सेना की रॉयल गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने उन्नत सामरिक प्रशिक्षण, हेलीबोर्न ऑपरेशन, रूम-इंटरवेंशन, कॉर्डन-एंड-सर्च ड्रिल, संयुक्त योजना सत्र तथा ऑपरेशनल चर्चाओं में हिस्सा लिया।

वेलिडेशन फेज के दौरान दोनों सेनाओं ने उच्च स्तरीय इंटर-ऑपरेबिलिटी, सटीकता और संयुक्त ऑपरेशनल क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को सम्मानित किया गया, जिससे दोनों सेनाओं के बीच आपसी विश्वास और सहयोग की भावना और सुदृढ़ हुई। आत्मनिर्भर भारत की भावना को प्रदर्शित करते हुए स्वदेशी हथियार प्रणालियों की एक विशेष उपकरण प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

यह संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच मजबूत व दीर्घकालीन रक्षा सहयोग को नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट करता है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *