जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज कि प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा जयपुर में संचालित ‘राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ‘को ‘जयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह – 2025 ‘ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ( राजस्थान सरकार ) द्वारा अभिनन्दन स्वरूप ‘शिक्षाश्री ‘ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में ‘राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेवटा ( सांगानेर, जयपुर ) के लिये ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त विशेष सहयोग के लिये ये प्रशस्ति -पत्र प्रदान किया गया जिसे ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य श्री राजीव सोनी जी ने ग्रहण किया।
सुश्री श्रीधरी दीदी जी की अध्यक्षता में यह ट्रस्ट कई वर्षों से समाज के आध्यात्मिक एवं भौतिक उत्थान के लिये प्रयत्नशील है। दीदी जी का संकल्प है आगे भी इसी प्रकार ट्रस्ट द्वारा जनकल्याणकारी सेवायें यथासंभव संपन्न होती रहेंगी।




यह ज्ञात हो कि ‘राधागोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट’ की स्थापना सन 2008 में जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रेरणा से उनकी प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा की गयी थी। अपने 17 वर्षों के कार्यकाल में अब तक इस संस्था ने जयपुर में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। हमारी ट्रस्ट समाज के सभी वर्गों ,सभी जाति ,सभी समुदाय के लोगों के लिये है। ये ट्रस्ट समाज के सभी वर्गों से जुड़कर यथाशक्ति उनकी सहायतार्थ कार्यरत है। हमारी ट्रस्ट अनेक संस्थाओं से अल्पकाल में ही जुड़ गयी है। समय-समय पर इन संस्थाओं को उनकी आवश्यकतानुसार वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाती है। समाज के निर्धन वर्ग को समय समय पर आवश्यकतानुसार कभी वस्त्र वितरण,बर्तन,अनाज़, कभी कम्बल इत्यादि वितरण किए जाते हैं। निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को समय समय पर किताबें,कॉपियाँ,स्टेशनरी किट,स्कूल बैग, इन्सुलेटेड पानी की बोतल,टिफ़िन इत्यादि जरूरत का समान भी दिया जाता है। बड़ी आपदा जैसे Corona महामारी इत्यादि में भी ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष, दैनिक भास्कर फाउंडेशन जैसी संस्थाओं को यथाशक्ति आर्थिक सहायता प्रदान की गयी थी।
पिछले दो वर्षों में ‘राधागोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट,जयपुर’ की ओर से राजस्थान के दौसा जिला में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि पर भीषण गर्मी से राहत के लिए लोगों को शुद्ध शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आठ वाटर कूलर एवं सरकारी विद्यालय में दो वाटर कूलर सप्रेम भेंट किये जा चुके हैं।
ट्रस्ट द्वारा समाज की आध्यात्मिक उन्नति के लिये प्रवचनों का आयोजन स्पॉन्सर्स (Sponsors) के सहयोग से किया जाता है। इन दिव्य प्रवचनों के माध्यम से सनातन वैदिक धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे समाज़ की भौतिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी प्रशस्त हो रही है।
ट्रस्ट की अध्यक्षा सुश्री श्रीधरी दीदी जी की देखरेख में ये सब आयोजन किये जाते हैं, वे इस युग के पंचम मूल जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज की कृपापात्र प्रचारिका हैं और लोगों के आध्यात्मिक एवं भौतिक उत्थान हेतु श्री महाराजजी के ही दिव्य वैदिक सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करती हैं और साथ ही सामाजिक कल्याण के कार्यों में भी पूरी तन्मयता से संलग्न रहती हैं।
आप हमारी संस्था के बारे में विस्तार से जानने के लिये हमारी ‘Official Website’ Shreedharididi.in पर Visit कर सकते हैं।