जयपुर। बचपन प्ले स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हीं बच्चियों कथांशी जैन और तथांशी जैन ने अपनी मनमोहक डांडिया प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। पारंपरिक परिधानों, रंग-बिरंगे डांडिया और शानदार तालमेल के साथ दोनों बच्चियों ने भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

उनकी आकर्षक अदाओं, उत्साह और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दोनों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। ऐसे आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा व आत्मविश्वास को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।