मनगढ़ /कुंडा : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जगद्गुरु कृपालु परिषत द्वारा शिक्षण सस्थान कृपालु बालिका इण्टरमीडिएट कॉलेज में छात्राओं को बैग वितरित किये गए। भक्ति परिषत की अध्यक्षा डाॅ. विशाखा त्रिपाठी, डाॅ.श्यामा त्रिपाठी, डाॅ. कृष्णा त्रिपाठी द्वारा छात्राओं को स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री उपहार स्वरूप वितरित की।साथ ही भक्ति परिषत की अध्यक्षाओ ने इन छात्राओं का मार्गदर्शन किया।









विदित रहे कृपालु बालिका इण्टरमीडिएट कॉलेज, जगद्गुरु कृपालु परिषत द्वारा ही संचालित किया जाता है जिसमे हजारो छात्राओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। जगद्गुरु कृपालु परिषत समय-समय पर जनहित के कार्य संचालित करता रहता है। जगद्गुरु कृपालु जी महाराज ने गरीब व असहाय लोगो की सहायता के लिए विश्व कल्याणकारी योजनाओ की शुरुआत की, जो आज भी सुचारु रूप से चालू है।