Blog

‘समन्वय’: मिलिट्री – सिविलफ्यूज़न

सप्त शक्ति कमान ने बीएसएफ अधिकारियों और भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया  विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी हित धारकों का समग्र राष्ट्र दृष्टिकोण अति आवश्यक है। भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल एवं नागरिक प्रशासन के बीच आपसी तालमेल को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय सेना ने‘समन्वय’नामक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में सैन्य-नागरिक तालमेल से राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान देने वाले प्रमुख सीमा सुरक्षा बल कार्मिकों एवं भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।      बीकानेर सैन्य स्टेशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, सीमा सुरक्षा बल के जवान, प्रतिष्ठित नागरिक प्रशासक और भारतीय सेना के पूर्व सैनिक उपस्थित थे। ‘समन्वय‘, जिसका अर्थ है तालमेल और सद्भाव, सहयोग और आपसी सम्मान की भावना का सटीक प्रतीक है जो की सैन्य-नागरिक एकीकरण को मजबूत करता है और यह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्पष्ट रूप से देखा गया था।      समारोह को संबोधित करते हुए, आर्मी कमांडर ने सिविल पदाधिकारी, सीमा सुरक्षा बल के जवानों को और सेना के दिग्गजों के अमूल्य योगदान के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और उन्होंने विश्वास, सहयोग और साझा उत्तरदायित्वों पर आधारित मजबूत सैन्य-नागरिक संबंधों को पोषित करने की सेना की प्रतिबद्धता दोहराई। आज केतीव्र प्रतिस्पर्धा वाले क्षेत्रीय और वैश्विक परिवेश में, जहाँ भारत के आर्थिक उत्थान पर सभी की गहरी नज़र है, यह आवश्यक है कि सैन्य, अर्धसैनिक और नागरिक प्राधिकारियों सहित सभी हितधारक निकट समन्वय और सहयोग से कार्य करें। आर्मी कमांडर ने उपस्थित लोगों से विकसित भारत-2047 को एक वास्तविकता और शानदार सफलता बनाने के लिए समग्र राष्ट्र दृष्टिकोण से कार्य करने का आह्वान किया।      बीकानेर में चल रही विकास पहलों का विशेष उल्लेख किया गया, जहाँ भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल और संपूर्ण नागरिक प्रशासन के समन्वित प्रयासों को सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में निर्देशित करने की आवश्यकता है, जिससे बीकानेर एक क्षेत्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में उभर सके।      ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राष्ट्र के लिए निःस्वार्थ सेवा व योगदान हेतु सीमा सुरक्षा बल अधिकारियों एवं सेना के वीर पूर्वसैनिकों को सम्मानित किया गया।‘समन्वय’भारतीय सेना की उस स्थायी भावना का प्रतीक है जो नागरिक सहयोगियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर राष्ट्र की रक्षा एवं‘राष्ट्र के लिए साथ मिलकर’कार्य करने के संकल्प को दर्शाता है।

राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को मिला भामाशाह सम्मान

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज कि प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा जयपुर में संचालित ‘राधा गोविन्द…

जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग को ‘ब्रोकरेज बिज़नेस’ के लिए सेबी की मंजूरी

मुंबई, 27 जून, 2025: जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग) को भारत में ब्रोकरेज फर्म…

साहित्य संगम कवि सम्मेलन में कविताओं और ग़ज़लों ने बाँधा समाँ

जयपुर। अखिल भारतीय सांस्कृतिक चेतना मंच के सौजन्य से साइंस पार्क ऑडिटोरियम में साहित्य संगम कवि…

रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ” कबीर कोहिनूर सम्मान” से नवाजे जाएंगे।

चोमूं- चोमूं निवासी रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण को रंगमंच भारतीय लोक नाट्यकला के क्षेत्र…

राधागोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के सौजन्य से 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।

असली योग मन नित्य-निरंतर भगवान में रहे -सुश्री श्रीधरी दीदी जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की…

मनुष्य को अंधविश्वास में न रहकर और अपने परिवार में सहयोग की भावना को जागृत करना चाहिए जिससे स्वस्थ समाज और देश का निर्माण जारी रहे…

विनोद कुमार जोशी – रंगकर्मी और कला समीक्षक जवाहर कला केंद्र,जयपुर में राजस्थान दिवस समारोह के रंगायन…

राजस्थान में जियो का दबदबा बरकरार, अप्रैल माह में 1.43 लाख ग्राहक जोड़े: ट्राई रिपोर्ट

जयपुर: रिलायंस जियो ने राजस्थान में एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया है। जियो ने राजस्थान…

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक राजेन्द्र सिंह गहलोत की दो पुस्तकों का विमोचन समारोह आयोजित

जयपुर। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक राजेन्द्र सिंह गहलोत की दो पुस्तकों ‘शक्ति का वंदन, शिव का…

जियोब्लैकरॉक को म्यूचुअल फंड बिजनेस के लिए मिली सेबी की मंजूरी

मुंबई, 27 मई, 2025: जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को भारत में म्यूचुअल फंड बिजनेस…