हजारों बृजवासियों, विधवाओं एवं साधुओं को दान-दक्षिणा

Spread the love

स्कूली बच्चों को भी वितरित किये गये गर्म जैकेट, कंबल व मौजे

जगद्गुरू श्री कृपालु महाराज द्वारा शुरू किए गए सेवा प्रकल्प वृन्दावन में  प्रेम मंदिर व बरसाना में कीर्ति मंदिर, रंगीली महल में  हर साल की भांति इस वर्ष भी हजारों बृजवासियों, विधवाओं एव साधुओं को भोजन से भरे बाॅक्स व आवश्यक सामग्री की दान-दक्षिणा प्रदान की गई। इस अवसर पर जगद्गुरू श्री कृपालु महाराज की पुत्रियां एव कृपालु परिषत की अध्यक्षाएँ डाॅ. विशाखा त्रिपाठी, डाॅ. श्यामा त्रिपाठी, डाॅ. कृष्ण त्रिपाठी द्वारा अपने हाथों से दान-दक्षिणा दी। 

साथ ही स्कूली बच्चों को भी गर्म जैकेट, कंबल व मौजे वितरित किये गये। इस अवसर पर देश-विदेश  से आए भक्तजन भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि जगद्गुरू श्री कृपालु महाराज ने गरीब व असहाय लोगों की सहायतार्थ विश्व कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की थी जो आज भी सुचारू रूप से चल रही है। 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *