भारत रक्षा मंच प्रांत जयपुर द्वारा दिनांक 23/1/25 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस) के रूप में सेवा भारती स्कूल भगवान विहार महेश नगर जयपुर में मनाया गया । इस भव्य कार्यक्रम में निम्नलिखित पदाधिकारी/ कार्यकर्ता उपस्थित हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी लक्ष्मी नारायण शर्मा, प्रांत अध्यक्ष नटवरलाल शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ,राकेश गर्ग , राज सिंह गोपालिया, जे.के.जोशी ‘श्री प्रकाश शर्मा , बी.एल.अग्रवाल, भानु कुमार भारद्वाज अरुण कुमार सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन लवेश गोयल, कार्यालय मंत्री संपत राम नागर, प्रांत मंत्री रामबाबू शर्मा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय युवा महामंत्री तरुण ऋषि जयसवाल, प्रांत मीडिया अध्यक्ष रोहित कृष्ण नंदन,महानगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता, महानगर महामंत्री श्री योगेश सक्सैना, महानगर महिला अध्यक्ष उर्मिला सिंह, उपाध्यक्ष मीनू सक्सेना , उषा पारीक महानगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नदेड़िया ,प्रकाश मेडतवाल, कुलदीप शर्मा,झोटवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष वीणा सिंह वैशाली नगर अध्यक्ष अंजू महेश्वरी, वेदांत भारद्वाज, आशा अलवानी ,अशोक कुमार, सुशील कुमार ,महिपाल सिंह, सुनीता देवी, रूकमणि देवी, इंद्र कुमारी, किरण , संजय कुमार, विक्रम सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस,भारत माता ओर छत्रपति वीर शिवाजी के चित्रों पर पुष्प माला अर्पित की गई एवं भारत रक्षा मंच का संगठन गीत उर्मिला सिंह महानगर अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया । प्रांत अध्यक्ष नटवरलाल शर्मा द्वारा भारत रक्षा मंच एवं नेताजी सुभाष चंद्र बॉस के बारे में दिए गए जोशीले भाषणों से सभी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया । कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जी शर्मा द्वारा भारत रक्षा मंच के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन लवेश गोयल के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई। भानु कुमार भारद्वाज द्वारा सुभाष चंद्र बोस पर आधारित कविता पाठ किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रांत महामंत्री भोमाराम टाटीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था की संचालिका विमला कुमावत के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया