महावीर वाइब्रेंट वीरा संस्था का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि सलोनी जैन (संस्थापक – Vinayak Jewels Foundation एवं चेयरपर्सन – JITO जयपुर चैप्टर) ने अपनी प्रेरणादायी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

नई समिति ने विधिवत शपथ ग्रहण किया। पैट्रन मेंबर वीरा डॉ. रश्मि सारस्वत एवं वीरा रश्मि आर्या ने टीम को समाजसेवा में समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। चेयरपर्सन वीरा अल्पना ताम्बी ने 2023–25 कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं आगामी योजनाएँ साझा कीं।
वाइस चेयरपर्सन वीरा उर्मिला लश्करी,सेक्रेटरी वीरा सुधा खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष वीरा श्वेता गुप्ता तथा सह सचिव वीरा सविता रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वीरा मेघा गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में “Golden Jubilee Event” में Region 2 का प्रतिनिधित्व करने वाले डांस ग्रुप एवं कोरियोग्राफर वीरा बरखा गर्ग को सम्मानित किया गया। साथ ही “स्कूल चले हम” परियोजना के डोनर्स और नए लाइफटाइम मेंबर्स का भी सम्मान किया गया।