भगवत गीता में है दिव्य ज्ञान…

Spread the love

गीता को घर-घर पहुँचाने का काम हरे कृष्ण मूवमेंट की ओर से निरंतर है जारी-पद्मश्री मधु पंडित दास, प्रेसिडेंट- हरे कृष्ण मूवमेंट ग्लोबल

माही संदेश। कृष्ण बलराम मंदिर जगतपुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। प्रेस वार्ता को हरे कृष्ण मूवमेंट ग्लोबल के प्रेसिडेंट पद्मश्री मधु पंडित दास और हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर मुंबई के प्रेसिडेंट अमितासन दास ने संबोधित करते हुए कहा हरे कृष्ण मूवमेंट के संस्थापक शील प्रभुपाद ने भगवत गीता को दुनिया की सभी भाषाओं में अनुवाद किया। जिस कारण पूरे विश्व में आज भागवत गीता का ज्ञान फैल रहा है।


भगवत गीता में दिव्य ज्ञान है उसे घर-घर पहुँचाने का काम हरे कृष्ण मूवमेंट की ओर से किया जा रहा है। पूरे विश्व में आम जन को हरे कृष्ण मूवमेंट से जोड़ा जा रहा है।
मूवमेंट का प्रमुख उद्देश्य आध्यात्मिक के प्रति लोगों को जोड़ना है। आज हरे कृष्ण मूवमेंट एक रहस्य की तरह है, हरे कृष्णा हरे राम राम राम हरे हरे मंत्र से शक्ति आती है। यह कोई साधारण मंत्र नहीं है, यह शक्ति भक्ति आराधना का मंत्र है। 22 लाख बच्चों को मिड डे मील भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है, यह कार्य नि:स्वार्थ रूप से होता है। उन्होंने बताया हरे कृष्णा कल्चर सेंटर का निर्माण अध्यात्म को और अधिक बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। आध्यात्मिक एजुकेशन के लिए हरे कृष्ण मूवमेंट काम कर रहा है जिससे आत्म विश्वास, ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा जिस तरीके से गाय को काटा जा रहा है, इसके परिणाम आने वाले दिनों में भुगतने पड़ेंगे। पाश्चात्य संस्कृति वाले देशों में गायों को अधिक काटा जा रहा है इसका रिएक्शन भी उनके सामने जल्द ही आएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *