यूनियन फ़ुटबॉल क्लब टूर्नामेंट का शुभारं

Spread the love

बुधवार को प्रातः न्यायाधीश हरिओम अत्री ने Union Football Club 2025 के तीन दिवसीय बालक-बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ Union Football Club Ground No. 2, रामनिवास बाग, जयपुर में किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोबाइल और डिजिटल युग के कारण नई पीढ़ी का अधिकांश समय वीडियो गेम्स में व्यर्थ जा रहा है, परंतु क्लब कोऑर्डिनेटर अभिनव स्वामी के प्रयास सराहनीय हैं, जो खेल के माध्यम से युवाओं में नई ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्र को स्वस्थ एवं सशक्त मानव संसाधन देने की दिशा में सफल प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में न्यायाधीश लोकेन्द्र सिंह शेखावत, न्यायाधीश प्रदीप कुमावत, मैत्री लोन के बसंत गोयल, क्लब सचिव महिपाल स्वामी सहित सैकड़ों खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

आज कुल 9 बालक टीमों एवं 2 बालिका टीमों ने भाग लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *