तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम जयपुर द्वारा मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान: जिनिशा जैन और यश्री जैन बनीं प्रेरणा

Spread the love

जयपुर (माही संदेश ब्यूरो):
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF), जयपुर शाखा के तत्वावधान में आयोजित ‘मेधावी सम्मान समारोह’ में समाज की दो बाल प्रतिभाओं—12 वर्षीय जिनिशा जैन एवं 7 वर्षीय यश्री जैन को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की असीम कृपा तथा उनके सुशिष्य मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ एवं संभव मुनिश्री जी के पावन सान्निध्य व आशीर्वाद से संपन्न हुआ।
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जिनिशा का चयन:


12 वर्षीय जिनिशा जैन को योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। जिनिशा ने ‘योग फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता (नेशनल लेवल) के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर फोरम के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
मात्र 7 वर्ष की आयु में यश्री ने लिखी पुस्तक:
समारोह में 7 वर्षीया यश्री जैन को उनकी अद्भुत रचनात्मक प्रतिभा और लेखन क्षमता के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यश्री ने इतनी कम उम्र में अपनी मौलिक पुस्तक ‘The Magical Shoes’ का लेखन एवं प्रकाशन कर सभी को चमत्कृत कर दिया। नन्हीं उम्र में उनकी यह बौद्धिक उपलब्धि पूरे समाज व इनके परिवारजन संग माता राजलक्ष्मी जैन के लिए अत्यंत हर्ष व गौरव का विषय बना।


समारोह में उपस्थित तेरापंथ समाज के गणमान्य प्रबुद्धजनों ने दोनों बालिकाओं की लगन और अनुशासन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए गुरुदेव के चरणों में प्रार्थना की कि वे निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारते हुए समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *